Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने बांग्लादेश पर ले डाला तगड़ा फैसला..तारिक भी हैरान!

    3 hours from now

    1

    0

    बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होते ही धीरे-धीरे हालात बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम बनते ही तारिक रहमान भारत को लेकर जिस तरह की दिलचस्पी दिखा रहे हैं और भारत भी जिस तरह की पहल कर रहा है वो कहीं ना कहीं दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती की ओर सकारात्मक कदम है। बांग्लादेश की कमान संभालते ही तारिक रहमान ने जो भी बयान दिए हैं या फैसले लिए हैं, वह इस बात का पुख्ता सबूत है कि पिछले 18 महीने से दोनों देशों के बीच जो तनाव बना हुआ था, अब वह जल्द खत्म होने वाला है। और फिर से विकास और शांति के रास्ते खुलने वाले हैं। जहां तारिक रहमान ने हिंदुओं को लेकर कट्टरपंथियों की जमात को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसे भी पढ़ें: हिंदुओं पर बांग्लादेश के ने पीएम का बड़ा ऐलान, हिले कट्टरपंथी!साथ ही कैबिनेट की पहली मीटिंग में विकास वाली नीति के साथ सरकार चलाने के एजेंडे को सबके सामने रख दिया है। यही नहीं बल्कि कट्टरपंथियों की कठपुतली बनकर भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले मोहम्मद यूनुस के उन फैसलों को भी बदलना शुरू कर दिया है जिनको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसके अलावा भारत विरोधी अफसरों पर भी एक्शन तेज कर दिया। सस्पेंड करना शुरू कर दिया है। नफरती गैंग के खिलाफ तारिक रहमान के इस सख्त रुख को देखकर भारत ने भी बांग्लादेश के साथ संबंधों को और मजबूत करने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए भारत ने बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली है। इसे भी पढ़ें: इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?दरअसल भारत ने एक बड़ा और सकारात्मक कदम उठाते हुए संकेत दिया है कि वह जल्द ही बांग्लादेश में अपनी पूरी वीजा सेवाएं बहाल करने जा रहा है। बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद इसे दोनों देशों के बीच दोस्ती की नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। सिलट में भारत के वरिष्ठ काउंसलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत बांग्लादेश के लिए फुल वीजा सर् जल्द शुरू करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा है कि मेडिकल और डबल एंट्री वीजा अभी जारी किए जा रहे हैं और यात्रा वीजा सहित अन्य श्रेणियों को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: तारिक रहमान के शपथ के बाद ही जमात ने दे दी बड़ी चेतावनी! कैबिनेट Oath Ceremony का किया बहिष्कारदरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध जुलाई अगस्त 2024 के उस हिंसक प्रदर्शनों के बाद तेजी से बिगड़ गए थे जो शेख हसीना का तख्ता पलट के दौरान शुरू हुए थे। जिसमें हिंदुओं को टारगेट करते हुए उनके घरों पर हमला किया गया। उन पर हमले किए गए और उन्हें मौत के घाट उतारा गया। इस दौरान भारत विरोधी बयानबाजी भी खूब की गई। कई भारत विरोधी कट्टरपंथियों को जेल से रिहा भी कर दिया गया था। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी राज कुंद्रा को 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली
    Next Article
    सस्ता और दमदार! 20000 रुपये में मिलने वाले टॉप 5G स्मार्टफोन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment