Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज मेरठ में एकता रैली को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी:दोपहर 3 बजे आएंगे, गठबंधन के बाद पहली बार नए जिलाध्यक्ष के गांव में जनसभा

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज शनिवार को मेरठ ‌की सिवालखास विधानसभा के गांव ईकड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिछले लगभग 15 दिनों से तैयारियों में जुटे थे। जयंत चौधरी के साथ मंच पर यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार, रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी सहित पार्टी के अन्य विधायक, सांसद बैठेंगे। 3 बजे जयंत चौधरी एकता रैली स्थल के मंच पर पहुंचेंगे, जबकि भीड़ को 2 बजे स्थल पर पहुंचने का समय दिया गया है। गठबंधन के बाद पहली जनसभा भाजपा से गठबंधन के बाद राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो जयंत चौधरी की यह पहली ऐसी जनसभा है जिसे वह अकेले संबोधित करने पहुंच रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 2027 के चुनाव को लेकर इस जनसभा में क्या फैसला लिए जाते हैं इसके साथ-साथ क्या रूपरेखा तैयार की जाती है। जिला अध्यक्ष के गांव में है जनसभा जनसभा के लिए जो स्थान चुना गया है वह सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का गांव ईकड़ी है।यह रालोद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का पैतृक गांव भी है। कार्यकर्ताओं की लंबे समय से तैयारी इस जनसभा को एक विशाल रूप देने के लिए रालोद कार्यकर्ता लगभग पिछले 15 दिनों से तैयारी में जुटे। हुए हैं लगभग दो हफ्ते पहले कैंप कार्यालय पर की गई मीटिंग के बाद सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व समझते हुए जिम्मेदारी दी गई है। इस रैली को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं ने हर एक गांव में जाकर अपील भी की है। पहली बार जर्मन हैंगर का प्रयोग राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम में पंडाल के लिए पहली बार जर्मन हैंगर का प्रयोग किया गया है। इससे पहले जब जब भी रालोद की जनसभाएं होती थी, चाहे वह स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जनसभा क्यों ना हो सभी में सामान्य पंडाल ही लगाए जाते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मेरठ में जयंत चौधरी अकेले किसी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं और उसमें जर्मन हैंगर के पंडाल का प्रयोग किया जा रहा है। पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता और हरियाणा, जम्मू कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान ने बताया कि पहली बार जर्मन हैंगर से हमने पंडाल तैयार किया है। ताकि गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ता आराम से रैली में शामिल हो सकें। 25हजार की भीड़ जुटाने का टार्गेट 2027 चुनाव से पहले रालोद की वेस्ट यूपी में यह पहली बड़ी रैली मानी जा रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष खुद पहुंच रहे हैं। भाजपा के साथ गठबंधन में खड़ी रालोद रैली में अधिक भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली में 25हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसे पूरा करना बड़ी चुनौती है। इस भीड़ के जरिए रालोद विरोधी दलों सहित भाजपा को अपनी शक्ति का संदेश देना चाहती है। पश्चिमी यूपी में बिना रालोद किसी भी पार्टी के लिए चुनावी जीत संभव नहीं हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने बताया कि 25 हजार लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए रैली में पहुंचेंगे। ये रालोद की बढ़ती लोकप्रियता और रालोद के प्रति हर वर्ग के लोगों का भरोसा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर शिक्षक बर्खास्त:21 साल से कर रहा था नौकरी, वेतन रिकवरी और FIR का आदेश
    Next Article
    जौनपुर ने जीती 75वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता:बलिया में संपन्न हुई, मेजबान टीम उपविजेता रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment