Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर ने जीती 75वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता:बलिया में संपन्न हुई, मेजबान टीम उपविजेता रही

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 75वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान बलिया की टीम उपविजेता रही। जनपद बलिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच जौनपुर और बलिया की टीमों के बीच खेला गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। देखिए तस्वीरें… इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इसमें मंडल के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने कहा, "खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये पुलिस कर्मियों में टीम वर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण है, और ऐसे आयोजन मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।" प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पेशेवर खेल भावना का परिचय दिया। आयोजक टीम ने सभी पुलिस टीमों, रेफरी और आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बलिया सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज मेरठ में एकता रैली को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी:दोपहर 3 बजे आएंगे, गठबंधन के बाद पहली बार नए जिलाध्यक्ष के गांव में जनसभा
    Next Article
    कासगंज में महिला की मौत के बाद बवाल:शव देखते ही भड़के मायके वाले, ससुरालियों को लाठी-डंडों से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment