Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज मुरादाबाद आएंगे सीएम योगी:365.50 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 365.50 करोड़ रुपए की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 136.15 करोड़ रुपए की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ रुपए की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार देर रात तक जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सबसे अधिक सौगात मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी मुख्यमंत्री के दौरे में सबसे अधिक सौगात मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी। यहां 237.88 करोड़ रुपए की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इनमें 84.06 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण और 153.82 करोड़ रुपए के 11 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 105.74 करोड़ रुपए की 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें 39.60 करोड़ रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण और 66.14 करोड़ रुपए के 18 कार्यों का शिलान्यास होगा। वहीं, मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में 21.88 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 12.49 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9.39 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (29 जून) दिनांक 30 जून 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान:झांसी में भीड़ के साथ नकाब पहनकर आया, सीसीटीवी के तार काटे, फिर तोड़फोड़ की
    Next Article
    कानपुर में विमान के पंखे की चपेट में आई पायलट:एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हादसा; ट्रेनर हटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment