Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती मनाई:राकेश त्रिपाठी बोले, उनके विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्रवादी योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने औद्योगिक विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देश को एक सशक्त वैचारिक विकल्प दिया, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने उनके प्रसिद्ध संकल्प "एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" का उल्लेख करते हुए इसे देश की एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। सांसद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके कई सपने साकार हो रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अंतर्यामी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रवाद और जनसेवा को राजनीति का आधार बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने जोर देकर कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस संस्मरण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शाही ने किया, जबकि जिला मंत्री अरविंद पांडेय 'बबुना' ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संतराज यादव, विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, विशंभर मिश्रा, ऋतु शाही, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, राजेश कुमार मिश्रा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, नीरज शाही, डॉ. हेमंत मिश्रा, प्रभाकर तिवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जगन्नाथ स्नान महोत्सव:स्नान पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया महाभिषेक
    Next Article
    उन्नाव में डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत:शादी के कपड़े खरीदने जा रही थी, मौसी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment