Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नवरात्रि का पहला दिन:750 टन सीमेंट की बोरियों से बनाई माता की आकृति, दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने की आरती

    20 hours ago

    1

    0

    देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की सबसे ज्यादा धूम पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में रहती है। मध्य प्रदेश के किमोर स्थित सीमेंट के प्लांट में 750 टन सीमेंट की बोरियों से 70 बाय 70 फीट के क्षेत्र में फैली माता की आकृति बनाई गई है। दिल्ली में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती की। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं। फैन पिछले 3 साल से हर नवरात्रि पर यह सजावट कर रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि उत्सव की पारंपरिक ‘काछन गादी’ रस्म पूरी हो गई। इस रस्म के बाद देवी ने बस्तर दशहरा उत्सव शुरू करने की अनुमति दी। यह परंपरा हर साल दशहरा उत्सव की शुरुआत से पहले निभाई जाती है। देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की 5 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे:पीएम ने चेन्नई में 'वी विल डू इट' का नारा दोहराया; TVK की जीत के बाद पहला तमिलनाडु दौरा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा- असम की छात्रा की ट्रेन से गिरकर मौत के मामले में यौन हिंसा के सबूत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment