Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    2 hours ago

    1

    0

    पोलैंड की पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश पर संभावित हमले की सूचना मिली है। इस सप्ताह स्कूलों में चाकूबाजी की कई घटनाओं के बाद पोलैंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा, रूस की ओर से संभावित हमले की आशंका भी है, जिसका मकसद यूक्रेन पर रूस के व्यापक हमले के खिलाफ जारी युद्ध में पश्चिमी देशों के समर्थन को कमजोर करना हो सकता है।पोलैंड की खुफिया सेवा का कार्यभार संभाल रहे मंत्री के प्रवक्ता जासेक डोब्रिजिन्स्की ने कहा, ‘‘हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।’’ डोब्रिजिन्स्की रविवार को सुरक्षा सेवाओं, पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों की आपात बैठक के बाद बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि खतरे से जुड़ी जानकारी सबसे पहले राज्य सुरक्षा सेवा को मिली, जिसने बाद में इसे पुलिस के साथ साझा किया। सितंबर में टस्क ने नाटो के पूर्वी मोर्चे पर रूस के हमलों के तेज होने की आशंका जताई थी।उन्होंने कहा था कि रूस यूक्रेन का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों, जिनमें पोलैंड भी शामिल है, पर ड्रोन या रॉकेट से हमले करने की साजिश रच रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Djibouti तट पर प्रवासियों की नाव पलटने से 109 लोगों की मौत, IOM ने दी जानकारी
    Next Article
    यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment