Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ बीएसए के निरीक्षण में लगातार मिल रही है खामियां:कहीं बच्चे कम तो कहीं शिक्षक गायब, निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था बेपटरी

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक भले ही लगातार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए दौरे कर रहे हैं। जिले के शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी से जरा भी डर नहीं रहे हैं। यही कारण है कि लगातार निरीक्षण के दौरान ज्यादातर शिक्षक अनुपस्थित मिल रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या भी काफी कम पाई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में शिक्षकों के मन में जरा भी अधिकारियों का डर नहीं है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक के दो दिनों के सघन निरीक्षण में कई विद्यालयों पर खामियां मिली जिस पर उन्होने नोटिस जारी करते हुये स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को बीएसए बिलरियागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पाती बुजूर्ग पहुंचे। जहां अध्यापक तो सभी उपस्थित रहे। लेकिन छात्र संख्या बहुत ही कम रही 79 के सापेक्ष महज 17 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय देवा बिनदवल में शिक्षा मित्र सरोज यादव अनुपस्थित मिलीं। शिक्षक पढ़ाने के बजाय बात करते मिले तो जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय तोहफापुर पर दो अध्यापक अनुपस्थित मिले, जिन्हें तत्काल नोटिस जारी की गई। प्राथमिक विद्यालय हरखूपुर पहुंचे बीएसए राजीव पाठक ने अध्यापिका आरती यादव के शिक्षण की तारीफ की वह खेल विधि व गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करती हुई मिलीं। चार शिक्षकों में से 3 अनुपस्थित प्राथमिक विद्यालय गांगेपुर के निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिलीं। विद्यालय पर तैनात चार शिक्षकों में से 3 अध्यापक अनुपस्थित मिले। एक मेडिकल लीव पर थे। शिक्षा मित्र रीता देवी व कुसुम यादव के भरोसे ही शिक्षा व्यवस्था चलती हुई मिलीं। जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कठोर चेतावनी जारी करते हुउ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बोला-गोहत्या तीव्र भावनाएं, हिंसक प्रतिक्रियाएं भड़काती है:रासुका में हिरासत को सही ठहराया, कहा- गाय का मुद्दा संवेदनशील
    Next Article
    24 अप्रैल को पीएचडी प्रवेश परीक्षा:अवध विश्वविद्यालय के दो केंद्रों पर 1650 अभ्यर्थी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment