Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के आईसीएसई बोर्ड के मेधावी बोले:कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से मिली सफलता, चिल्ड्रन एकेडमी और साईं इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे रहे टॉपर

    15 hours ago

    1

    0

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन सीआईएसएस द्वारा हाई स्कूल ऑन इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले के चिल्ड्रेन कॉलेज आजमगढ़ के आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) 2026 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12) में अथर्व यादव ने सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि दीपांक गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, आदित्य नाथ यादव ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा मोहम्मद उगैर ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 की परीक्षा में 93 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें 20 छात्रों ने 97.25 से 90. प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये। 26 छात्रों ने 89.75 से 80.00 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये तथा 29 छात्रों ने 79.75 से 71.00 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त किये है। 17 छात्रों ने 69.75 से 61.11 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये। केवल एक छात्र ने 54 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा 12 की परीक्षा में अधिकतम अंक अंग्रेजी 97, हिन्दी 100, मैथ 99, फिजिक्स 98, कैमिस्ट्री 99, बायोलोजी 97, कम्प्युटर साइंस 100, इकोनोमिक्स 92, कामर्स 91, तथा एकाउण्ट 90 अंक प्राप्त किये है। कक्षा 10) की परीक्षा में अंकित कुमार यादव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता देव तथा अक्षत सिंह दोनों ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, दीपांशिका मौर्या ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान तथा देवव्रत सिंह, जीवांश यादव व अनन्त कुमार श्रीवास्तव तीनों ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किये हैं। साई इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी आजमगढ़ के साइन इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी बच्चों ने आईसीएसई कक्षा 10 वीं तथा आईएससी कक्षा 12वीं ने मेहनत और प्रतिभा से सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिससे पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण बना रहा।( ISC) कक्षा 12वीं के छात्र शुभम चौहान ने 94% प्रथम स्थान, तेजस्विनी पांडे ने 91% द्वितीय स्थान, आदर्श ने 88% तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी प्रकार (ICSE) कक्षा दसवीं के छात्र शिवम चौहान ने 94% प्रथम स्थान, पार्थ राय ने 91.2% द्वितीय स्थान,भार्गव तिवारी ने 90.2% तृतीय स्थान, सौरभ यादव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने 89% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक शशांक तिवारी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैकफुट पर महिलाएं, बोलीं- हमारे मीटर वापस लगाओ:XEN को पत्र देकर मीटर लगाने की मांग, मोहनपुरी की महिलाओं का धरना हुआ समाप्त
    Next Article
    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत:सुल्तानपुर में पोस्टमार्टम में हार्ट फेल होने की पुष्टि, दरोगा ने डीजे संचालक पर कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment