Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत:सुल्तानपुर में पोस्टमार्टम में हार्ट फेल होने की पुष्टि, दरोगा ने डीजे संचालक पर कराई FIR

    17 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 25 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में बज रहे तेज डीजे के शोर के कारण एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मुर्गियों की मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। यह घटना दरियापुर निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी के दौरान हुई। बारात कुड़वार के पूरे राम भद्र पुरवा से आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल डीजे का शोर अत्यधिक था। जब डीजे गांव के पास स्थित साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा, तो तेज आवाज से मुर्गियों में अफरा-तफरी मच गई। पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे डीजे की तेज आवाज के कारण फार्म में पल रही 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि अत्यधिक शोर के कारण मुर्गियां दहशत में आ गईं और उनकी मौत हो गई। साबिर अली ने बताया कि उन्होंने डीजे संचालक को दो-तीन बार आवाज कम करने या आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान मुर्गियों की मौत हो गई। जब उन्होंने दोबारा विरोध किया, तो डीजे वाले और बारात में शामिल कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने तत्काल UP 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और डीजे संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि डीजे संचालक ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने डीजे उपकरण जब्त कर लिए और संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। शुरुआत में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चौकी इंचार्ज भारत सिंह की तहरीर पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव (निवासी परसीपुर, कुड़वार) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बल्दीराय पुलिस के अनुसार, मामले की जांच उपनिरीक्षक एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के आईसीएसई बोर्ड के मेधावी बोले:कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से मिली सफलता, चिल्ड्रन एकेडमी और साईं इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे रहे टॉपर
    Next Article
    टीबी मुक्त भारत के तहत मजदूर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर:शुगर मिल के कर्मचारियों को जागरूक कर दी अभियान की जानकारी , भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिलाई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment