Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के भाई-बहन ने UPSC में मारी बाजी:आदित्य को 154वीं और आयुषी को 361वीं रैंक, बोले- दिशा ना समझ आए तो ले कोचिंग

    7 hours ago

    1

    0

    UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से एक ही परिवार के भाई-बहन ने परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय, जो इस समय लखनऊ हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं, उनके बेटे आदित्य हृदय उपाध्याय ने UPSC में 154वीं रैंक हासिल की है। वहीं उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक प्राप्त की है। आदित्य हृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। इससे पहले वह यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स के पद पर नागपुर में ट्रेनिंग ले रहे थे। अब दोबारा परीक्षा देकर उन्होंने और बेहतर रैंक हासिल की है। वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और वहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब यूपीएससी में सफलता मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर है। दैनिक भास्कर से बोले आदित्य हृदय उपाध्याय दिशा देती है कोचिंग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 154 वी रैंक हासिल करने वाले आदित्य हृदय उपाध्याय ने अपनी सफलता में कोचिंग के सवाल पर कहा कि कोचिंग वालों लोग लेते हैं जिन्हें रास्ता समझ ना आए। आज बहुत सारे लोग बिना कोचिंग के सफल हो रहे हैं। कोचिंग दिशा देने का काम करती है। इंटरनेट के जमाने में कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए बताया कि विगत वर्षों के जो टॉपर रहे उनकी तैयारी और उनकी सफलता की कहानियों को पढ़ा। जिससे काफी कुछ सीखने और समझने का मौका मिला। वही सोशल मीडिया के उपयोग के सवाल पर आदित्य हृदय उपाध्याय का कहना है कि एग्जाम के समय सोशल मीडिया का सहारा सिर्फ अपडेट लेने के लिए करता रहा। इसके साथ ही सोशल मीडिया की रील से काफी दूर रहा। रुद्र प्रताप सिंह को चौथे प्रयास में मिली सफलता आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के च्योंता के रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह को चौथे प्रयास में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 345 वीं रैंक हासिल हुई है। जिले में चार अभ्यर्थियों के लोक सेवा में चयन के बाद खुशी की लहर है। रुद्र प्रताप सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आईबी में एसीआईओ वन के पद पर तैनात है। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी हमने ऑनलाइन की है। लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को नसीहत देते हुए रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हमें अपने कोर्स को पूरी ईमानदारी से तैयार करना चाहिए। इंटरव्यू में झूठ बोलने से परहेज करना चाहिए। जो लोग इंटरव्यू के पैनल में बैठे हैं वह बहुत काबिल और अनुभवी लोग हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों द्वारा झूठ बोलने पर तुरंत पकड़ लेते हैं। रुद्र प्रताप सिंह की पत्नी शिक्षिका है जबकि छोटा भाई आयुर्वेद में एमडी है। वही सोशल मीडिया के प्रयोग के सवाल पर रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के कई ऐसे प्लेटफार्म जैसे दैनिक भास्कर इंडियन एक्सप्रेस जैसे पेज हैं जहां की खबरें विश्वसनीय है हालांकि रील से बचना चाहिए। आजमगढ़ के कुंवर राज सिंह को मिली 729 वीं रैंक संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ जिले के कुंवर राज राजीव सिंह को 729 वी रैंक हासिल हुई है। कुंवर राज राजीव सिंह ने कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 14 से 20 मार्च तक श्रीमद्भागवत सप्ताह:गोसाईगंज विधायक अभय सिंह कर रहे आयोजन, 21 मार्च को विशाल भंडारा
    Next Article
    पीलीभीत में खत्म-ए-कुरआन का आयोजन:खानकाहे नूरिया रज़विया में मुल्क में अमन-चैन की दुआएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment