Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 14 से 20 मार्च तक श्रीमद्भागवत सप्ताह:गोसाईगंज विधायक अभय सिंह कर रहे आयोजन, 21 मार्च को विशाल भंडारा

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह की ओर से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा। यह आयोजन उनके पूज्य माता-पिता की गया–जगन्नाथ यात्रा के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। इसी क्रम में विधायक अभय सिंह ने सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी से उनके आवास पर मुलाकात की और श्रीमद्भागवत सप्ताह के आयोजन को लेकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवाचक आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगा। कथा स्थल पूराबाजार क्षेत्र के राजेपुर गांव में निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर 21 मार्च को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी तारुन ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 11 से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली:जाट रेजीमेंट मैदान में होगी दौड़, 12 जिलों के हजारों युवा लेंगे हिस्सा
    Next Article
    आजमगढ़ के भाई-बहन ने UPSC में मारी बाजी:आदित्य को 154वीं और आयुषी को 361वीं रैंक, बोले- दिशा ना समझ आए तो ले कोचिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment