Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के युवक की फरीदाबाद में हुई मौत:काम करते समय मशीन में फंस गया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा शेखपुरा के रहने वाले रवि यादव (29) की सोमवार को फरीदाबाद में मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ से परिजन फरीदाबाद पहुंचे और डेड बॉडी को लेकर बुधवार को आजमगढ़ आ गए। महादेव बेसों नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। फरीदाबाद में कंपनी में नौकरी करके अपनी आजीविका चलाता था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। फरीदाबाद में कंपनी में काम करता था युवक आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र का रहने वाला युवा के रवि यादव फरीदाबाद में कंपनी में काम करता था। सोमवार को शाम 5:00 बजे ड्राई बीएमसी मशीन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इस मामले की सूचना परिजनों को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद परिजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए थे। और बुधवार को डेड बॉडी लेकर अपने गांव वापस आए। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़...दो अरेस्ट:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा, बाइक और 2.80 लाख हुए बरामद
    Next Article
    नमो भारत- मेरठ मेट्रो में सफर पर मिलेगा रिवॉर्ड:हर ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट ,300 पॉइंट पर फ्री यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment