Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमो भारत- मेरठ मेट्रो में सफर पर मिलेगा रिवॉर्ड:हर ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट ,300 पॉइंट पर फ्री यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    एनसीआरटीसी द्वारा संचालित नमो भारत और मेरठ मेट्रो के यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है। अब यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड या ‘नमो भारत कनेक्ट’ ऐप के जरिए यात्रा कर लॉयल्टी पॉइंट्स कमा सकेंगे और उन्हें रिडीम कर मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगे। हर ₹1 खर्च पर 1 पॉइंट एनसीएमसी कार्ड या नमो भारत कनेक्ट ऐप से टिकट लेने पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा। प्रत्येक पॉइंट का मूल्य 10 पैसे (₹0.10) निर्धारित है। यानी यदि कोई यात्री ₹100 खर्च करता है तो उसे 100 पॉइंट मिलेंगे, जो ₹10 के बराबर होंगे। न्यूनतम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स जमा होने पर यात्री उन्हें रिडीम कर सकते हैं। बार-बार रिडेम्प्शन से बचने के लिए एक साथ 5 ट्रिप्स रिडीम करने की सुविधा भी दी गई है। रिडीम की गई यात्राएं 7 दिनों तक वैध रहेंगी और तय अवधि में उनका उपयोग करना होगा। एनसीएमसी उपयोगकर्ताओं के लिए व्यवस्था नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से यात्रा करने वालों के पॉइंट्स प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में उनके खाते में जुड़ जाएंगे, जिन्हें अगले दिन चेक किया जा सकेगा। यात्री टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने लॉयल्टी पॉइंट्स की जानकारी ले सकते हैं। देश के किसी भी मेट्रो या परिवहन प्राधिकरण अथवा वित्तीय संस्थान द्वारा जारी एनसीएमसी कार्ड से नमो भारत और मेरठ मेट्रो में यात्रा की जा सकती है। ‘नमो भारत कनेक्ट’ ऐप से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करने वाले यात्रियों के लिए पॉइंट्स चेक और रिडीम करना आसान है। ऐप में ‘लॉयल्टी पॉइंट्स’ विकल्प चुनकर यात्री अपने संचित पॉइंट्स से टिकट बुक कर सकते हैं। संबंधित जानकारी ऐप के ‘माई अकाउंट’ सेक्शन में एफएक्यू में उपलब्ध है। एक साल तक मान्य रहेंगे पॉइंट्स अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे। यह पहल पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने, यात्रा को किफायती बनाने और स्वच्छ व सतत परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। एनसीआरटीसी ने यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और कुशल यात्रा अनुभव के लिए नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के युवक की फरीदाबाद में हुई मौत:काम करते समय मशीन में फंस गया, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    पिछले 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-इन दिनों सबसे गर्म दिन:होली पर 35 डिग्री के आसपास पहुंचेगा तापमान, आज भी दिन में रहेगी गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment