Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 146 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:जिले के बिलरियागंज में 156 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, पांच विकासखंड के लोग हुए शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के विकास खण्ड बिलरियागंज में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं उन जोड़ों की बड़ी संख्या में विवाह कराया गया। जहां जनपद में 5 विकास खण्ड बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, अजमतगढ़, मिर्जापुर तथा 5 नगर पंचायतों के कुल 156 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। जिसमें 146 जोड़े उपस्थित रहे। जिन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ो पर एक लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। जिसमें विवाहोपरान्त कन्या के खाते में 60 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है। इस सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ों को 25 हजार रुपये का 26 सामान जिसमें 5 साड़ी का सेट, चुनरी, दूल्हे को पैन्ट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, दीवाल घड़ी, प्रेसर कुकर, कढ़ाई, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 40 ग्राम चांदी की जोड़ी पायल, 10 ग्राम बिछिया समेत अन्य सामान सम्मलित हैं। जबकि इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान 15000 रुपये खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं के आयोजन में व्यय किये जाते हैं। वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया विवाह इस सामूहिक विवाह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का वैवाहिक संस्कार कराया गया। जहां जिले में 5 विकास खण्ड बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, अजमतगढ़, मिर्जापुर से 138 तथा 5 नगर पंचायतें मुबारकपुर, बिलरियागंज, महराजगंज, जीयनपुर तथा अजमतगढ़ से 18 समेत कुल 156 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 156 जोड़ों का विवाह होना था जिसमें 146 जोड़े उपस्थित हुए जिनका विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का एयरपोर्ट पर स्वागत:केशव प्रसाद और सुनील शर्मा विदेश से लौटे
    Next Article
    कन्नौज में आलू खेत से ट्रैक्टर निकालने पर मारपीट:ईंट-पत्थर चले, 7 घायल; 20 लोगों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment