Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में आलू खेत से ट्रैक्टर निकालने पर मारपीट:ईंट-पत्थर चले, 7 घायल; 20 लोगों पर FIR दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के मझपुर्वा गांव में आलू के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में ईंट-पत्थर चले, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुर्वा गांव की है। बताया गया कि गांव के जरीफुल के बेटे मन्ना ने शमीम के आलू के खेत से ट्रैक्टर निकाल दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले हल्की झड़प हुई थी। शाम के समय, दोनों पक्षों के लोग पूर्व प्रधान वकील के घर के सामने फिर से एकत्र हुए। खेत से ट्रैक्टर निकालने के मुद्दे पर बहस तेज हो गई। इसी दौरान जरीफुल, अयाज, अमन, सावेज, जावेद, फैय्याज, लाड़ले, सैफी, मंगली, मन्ना सहित 8 से 10 अन्य लोगों और उनके घरों की महिलाओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने छतों से ईंट-पत्थर भी फेंके। इस हमले में शेख आसिफ, रिफाकत, शमीम, अंसार, नाजिल, शानू और खलीक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को गुरसहायगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से शेख आसिफ, रिफाकत, शमीम और नाजिल की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। मसरूर अहमद की तहरीर पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दर्ज किए गए लोगों में 10 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 146 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:जिले के बिलरियागंज में 156 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, पांच विकासखंड के लोग हुए शामिल
    Next Article
    गोंडा में साली को लेकर जीजा फरार:शादी में आया था ससुराल, नाबालिग लड़की को बाइक में बैठाकर ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment