Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 99% नंबर लाकर साक्षी यादव बनीं टॉपर:10वीं में जिले में पहला स्थान हासिल किया, डॉक्टर बनने का है सपना

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाई स्कूल के इस परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ की सर्वोदय पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा साक्षी यादव ने 99% अंक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान रिया रंजन 97.2%, तृतीय स्थान प्रियांश यादव 95.6%, चतुर्थ स्थान आदित्य यादव एवं रानी सिंह 93.8%, पंचम स्थान आग्या सिंह 93.2%, षट्म स्थान निकिता तिवारी 93%, सप्तम् स्थान आर्या चौरसिया 92.6%, अष्ट्म स्थान पर शालिनी गौतम 91.6%, नवम स्थान पर प्रिया यादव 91.4% तथा दशम् स्थान पर नवनीत कुमार चौबे 91.2% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डॉक्टर बनना है सपना दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए छात्रा साक्षी यादव ने कहा- नियमित 5 से 6 घंटे की तैयारी करती थी। साक्षी यादव का कहना है कि डॉक्टर बन के जनता की सेवा करना चाहती हूं। आज बहुत से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कम पैसे में बेहतर इलाज हो सके इसीलिए डॉक्टर बनना चाहती हूं। जिससे कि गरीबों को भी उच्च क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। वही सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में मेधावी छात्रा का कहना है कि सोशल मीडिया का यदि अच्छे तरीके से प्रयोग किया जाए तो हमारे लिए काफी लाभदायक है। अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देते हुए साक्षी यादव ने बताया कि निश्चित रूप से सभी के सहयोग से ही असफलता हासिल हो सकी है। पिता बोले नहीं थी इतने नंबर की उम्मीद दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए टॉपर साक्षी यादव के पिता डॉ अनिल यादव जो की होम्योपैथिक चिकित्सक है का कहना है कि बिटिया ने जितना नंबर हासिल किया है। इतनी हमें उम्मीद नहीं थी पर बेटी बहुत मेहनत करती थी। साक्षी यादव के पिता होम्योपैथिक चिकित्सक है जबकि मां प्रतिमा यादव गृहणी है। वही सर्वोदय कॉलेज के प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बर शुक्ला ने 10वीं CBSE में किया जिला टॉप:98.8% अंक हासिल किए, निष्ठा दीक्षित 98.6% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं
    Next Article
    डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारे गूंजे, केशव बोले- शिक्षित बनो, संगठित रहो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment