Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में आंखों की जांच में 257 पाए गए अनफिट:डीएम रविंद्र कुमार ने बांटे चश्मे, परिवहन विभाग की तरफ से शुरू किया गया था अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में परिवहन विभाग ने कैंप लगाकर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ड्राइवर और परिचालकों की आंखों की जांच कराई। जिसमें 257 ऐसे लोग पाए गए जिनकी आंखों में दिक्कत थी। ऐसे में डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर सभी 257 चालक और परिचालकों के बीच निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया। इस अभियान का मुख्य मकसद लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। डीएम रविंद्र कुमार ने चालक पर चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और सड़क सुरक्षा के संबंध में अति संवेदनशील रहे। डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि और बड़ी संख्या में जो छूट गए हैं। उनकी भी आंखों की जल्द ही जांच कर कर उन्हें भी निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर कराई जाएगी सर्जरी डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि जिन चालकों परिचालकों आंखों में सर्जरी की जरूरत पड़ेगी तो सरकार के निर्देशानुसार व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदेश सरकार लगातार इस बात पर ध्यान दे रही है कि चालक परिचालक की आंखों में रोशनी कम होने के कारण कोई दुर्घटना ना हो ऐसे में लगातार यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता माहके अंतर्गत यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के चिकित्सा से भी लगाकर जांच कराई जा चुकी है जिससे कि चालक और परिचालक पोस्ट की आंखों से संबंधित किसी तरह की समस्या ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर छात्राओं से छेड़छाड़:विरोध करने पर चाकू दिखाया, घर के बाहर से कर रहा था पीछा
    Next Article
    श्रद्धा कपूर ने जुहू घर की लीज बढ़ाई:हर महीने देंगी 6 लाख रुपए किराया, 12 महीने की डील 72 लाख की बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment