Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रुदौली में डिहवा जसमड के पास हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या-लखनऊ रेल प्रखंड पर एक दर्दनाक हादसे में करीब 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और कोतवाली रुदौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिहवा जसमड के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एक व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना थाना कोतवाली रुदौली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक ने काले रंग की फुल पैंट, भूरे रंग का इनर तथा हल्के गुलाबी रंग की फुल बाजू शर्ट पहन रखी थी। उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह और कांस्टेबल शैलेश पासी ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। इसके लिए शव की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है तथा आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने की गंगा, वृक्षारोपण, पर्यावरण समितियों की समीक्षा:काली नदी के जीर्णोद्धार और वृक्षारोपण पर दिए निर्देश
    Next Article
    रामपुर में 6 डंपर सीज, 2.87 लाख जुर्माना:ओवरलोड और बिना फिटनेस संचालन पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment