Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बीच बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या:रविवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

    9 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिजन बस्ती में रविवार रात समय शराब के नशे में राहुल राम ने लोहे के राड से रामजी 41 पर प्रहार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की रात्रि लगभग मेहनगर गोपालपुर हरिजन बस्ती निवासी राहुल राम 32 बाजार से शराब के नशे में धुत्त होकर घर वापस आया और आते ही अपनी पत्नी को मारपीट रहा था। पत्नी की शोर पर रामजी 41 शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पंहुचा। इसी बीच दौरान नशे में चूर राहुल ने लोहे के राड से रामजी के सिर पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान हुई मौत घायल अवस्था में आनन फानन में गौतमनगर निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख पीजीआई चक्रपानपुर ले गए ।पीजीआई के चिकित्सको ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान रामजी की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी निहार नन्दन कुमार मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुँचे मौके पर छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिटक के दो पुत्र और दो बेटियां हैं। घटना के आरोपी युवक राहुल राम को हिरासत में ले लिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरी बांधने के विवाद में युवक की चाकू घोपकर हत्या:पड़ोसियों ने मां-पिता, भाई-बहनों समेत 5 घायल, बागपत में घर में घुसकर हमला, ईंटें फेंकीं
    Next Article
    लहरपुर सीट पर भाजपा से सुनील वर्मा पहली पसंद:बसपा से संतोष सक्केना पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक अनिल वर्मा का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment