Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरी बांधने के विवाद में युवक की चाकू घोपकर हत्या:पड़ोसियों ने मां-पिता, भाई-बहनों समेत 5 घायल, बागपत में घर में घुसकर हमला, ईंटें फेंकीं

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी के बागपत में बकरी के विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने 25 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हमले में युवक के पिता-भाई समेत 5 अन्य लोग भी लहूलुहान हो गए। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बडौत थाना क्षेत्र के बड़का रोड की है। गांव में बकरी बांधने को लेकर रात में दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जमकर ईंटें फेंक-फेंककर मारीं। बीच-बचाव करने आए युवक को पिता-भाइयों को पर भी हमला बोल दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव में फोर्स पहुंची है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से... बड़ौत क्षेत्र के बड़का रोड गांव में सलामी मैरिज होम के पास एक गली में रविवार रात बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इरफान नामक युवक ने अपने पड़ोसी आस मोहम्मद के घर के सामने अपनी बकरी बांध दी थी। इस बात को लेकर आस मोहम्मद के बेटे शोएब और बेटियों फरा व फरहा की पड़ोसी इरफान के परिवार से जमकर नोंक-झोंक हुई थी। पड़ोसी जमा हो गए और उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद इरफान ने अपनी बकरी वहां से हटा दी। हमले की पूरी कहानी, मृतक के पिता की जुबानी... आस मोहम्मद ने बताया- मैं और बड़ा बेटा सुबह फैक्ट्री में काम करने गए थे। घर में मेरी पत्नी गुड्डो, छोटा बेटा फरमान, बेटियां फरा और फरहा मौजूद थीं। सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी इरफान के परिवार वालों ने फिर से मेरे घर के सामने अपनी बकरी बांधी दी। बेटे शोएब ने इसका विरोध किया, तो पड़ोसी नहीं मानें। सुबह करीब 9:30 बजे इरफान के परिवार के करीब 8 से 10 लोग धारदार हथियार लेकर हमारे घर में घुस आए। मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर मैं और बड़ा बेटा शोएब पहुंचे। शोएब ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उसे पकड़कर चाकू से अनगिनत वार कर दिए। मैं और मेरे परिवार के बाकी लो बीच बचाव करने गए तो हमलावरों ने हमें भी पीटा और चाकू से घायल कर दिया। मेरे पीठ पर चाकू से कई वार किए। घर के बाहर पड़ी ईंटें फेंक-फेंककर मारीं। गांव में भीड़ जुटती देख, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तब तक इरफान की हालत बेहद बिगड़ गई थी। पहले भी कई बार बकरी बांधने को लेकर विवाद फरमान ने बताया- इरफान का परिवार दबंग किस्म का है। दोनों परिवारों के बीच पहले से काफी तनाव था। इरफान का परिवार अक्सर उनके घर के बेटे के सामने ही बकरी बांध देता था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया- बकरी बांधने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या हुई है। 5 लोग घायल हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। आज सुबह 5 बजे पुलिस मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर ग्रामीण सीट पर सपा से पहली पसंद अंशुमान सिंह:बसपा से दारा निषाद पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    आजमगढ़ में बीच बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या:रविवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment