Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य:धुरंधर फिल्म के विवाद पर बोले माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती थी सपा, SIR पर अखिलेश कर रहे नौटंकी

    11 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन के बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरसरा खालसा गांव में श्रद्धांजलि अर्पित की। SIR में 2 करोड़ से ज्यादा नाम काटे जाने के सवाल पर जिस तरह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर संस्थाओं का सहारा लेने का आरोप लगाया के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तो उन्होंने ऐसा किया होगा। यही कारण है कि उनकी सोच ऐसी हैभाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत है। उतना सपा बसपा कांग्रेस तीनों मिलकर भी नहीं है। हम अपने संगठन के बल पर संवैधानिक संस्थान चुनाव आयोग के द्वारा SIR का जो अभियान चलाया गया। हम लोगों ने मेहनत से काम किया। इसके साथ ही इसमें कई मतदाता ऐसे थे जो लिस्ट में थे और उनकी मौत हो गई थी। कई ऐसे थे जो स्थानांतरित हो गए थे। कोई घुसपैठियों रहा होगा तो उसका भी नाम कटा होगा। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की जगह अखिलेश यादव नौटंकी कर रहे हैं। महिला आरक्षण के सवाल पर डिप्टी सीएम का कहना है कि भारत की आधी आबादी को न्याय बहुत पहले मिलना चाहिए था। देश के लिए जो सबसे श्रेष्ठतम काम है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस ने 70 वर्ष शासन किया पर कुछ नहीं किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष है और लगातार हमारी सरकार महिलाओं बेटियों को आगे बढ़ने का काम कर रही है आज आधी आबादी आत्मविश्वास से भरी हुई है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखती है कि उनका जो अधिकार है उन्हें मिलेगा। SIR मैं नाम काटने के सवाल पर डिप्टी सीएम का कहना है कि जहां पर वोट काटे होंगे तो फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलेगी। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव पर डिप्टी सीएम का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। धुरंधर पर बोले डिप्टी सीएम माफिया को संरक्षण देने का काम करती थी सपा धुरंधर फिल्म पर अखिलेश यादव को रहमान डकैत दिखाए जाने के सवाल पर सपा द्वारा नाराजगी व्यक्त किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम का कहना है कि अखिलेश यादव कभी खुश नहीं होंगे। कौन पोस्टर लगाया कौन नहीं लगाया। अतीक अहमद मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी आज भले इस दुनिया में नहीं है। पर इन सबको किसने आगे बढ़ाया। किसने संरक्षण देने का काम किया है। यह पूरा प्रदेश और पूरा देश अच्छी तरीके से जानता है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा साहब की जयंती पर बीजेपी की तैयारी:शहर की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान, 15 से 17 अप्रैल को सभी विधानसभा में संगोष्ठी
    Next Article
    10 सेकेंड में पार की होटल के बाहर खड़ी बुलेट:फजलगंज में चोर ने तोड़ा लॉक, CCTV में कैद हुआ आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment