Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बम्हौर पुलिस चौकी का शुरू हुआ निर्माण:संवेदनशील इलाकों में होती है गिनती, यही बनी पिस्टल से हुई थी गुलशन कुमार की हत्या

    9 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बम्हौर में लंबे समय से प्रस्तावित पुलिस चौकी की स्थापना के लिए निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र का बम्हौर इलाका जिले के संवेदनशील इलाकों में माना जाता है। 1997 में टी-सीरीज कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या में जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। वह यही की बनी हुई थी। नदी का किनारा होने के कारण यह इलाका संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों की माने तो पूर्व में यहां लंबे समय तक अवैध तमंचों का निर्माण होता रहा। उस घटना के बाद दिल्ली और मुंबई की सुरक्षा एजेंसियों ने बम्हौर में जमकर छापेमारी की थी। यही कारण है कि 1997 में ही यह इलाका सुर्खियों में आ गया था। ऐसे में पुलिस चौकी स्थापित कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने अपराधों पर त्वरित नियंत्रण स्थापित करने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और विस्तार को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य शुरू किया गया है।जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर चौकी स्थापित की जा रही है। अपराधों को रोकथाम में सहायक होगी पुलिस चौकी आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर में जिला प्रशासन ने एक बीघा भूमि उपलब्ध कराई है। इस भूमि की पैमाइश कर उसे पुलिस चौकी बम मोर के नाम से आवंटित किया गया है और चौकी निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह चौकी क्षेत्र की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करने अपराधों की रोकथाम में त्वरित प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित तथा आम जन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थितरहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी महिला:प्लेटफार्म पर खड़ी होकर इंतजार करती रही, अचानक लगा दी छलांग
    Next Article
    ​श्री दोसर वैश्य बाल गोपाल मंडल की पहल:11 जोड़ों का परिचय सम्मेलन, 26 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment