Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम जाल में फंसाकर इंफ्लुएंसर का शोषण:अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे 10 लाख, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को प्रेम जाल में फंसाकर एक व्यवसायी द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की गई। रकम न मिलने पर आरोपी ने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। कोर्ट के आदेश पर इंदिरानगर थाने में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह सोशल मीडिया पर रील बनाती है। इसी दौरान सोनू सिंह उर्फ सोनू वर्मा ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने खुद को पत्नी से चार साल से अलग बताया और प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने पीड़िता से मोबाइल पर अर्धनग्न फोटो भी मंगवाई। पीड़िता का आरोप है कि मई 2025 में आरोपी उसे मुंशी पुलिया स्थित होटल ब्लॉसम इन में मिलने के लिए ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा और 10 लाख रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो के साथ उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया, जिससे उसे अश्लील कॉल आने लगे और बदनामी होने लगी। विरोध करने पर आरोपी सोनू और उसकी पत्नी प्रियंका ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इंदिरानगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में नियम के विरुद्ध चल रही 6 नाव सीज:एसीपी ने खुद वीडियो बनाया...बिना लाइफ जैकेट के बैठे थे सवारी, ड्रोन से भी हो रही निगरानी
    Next Article
    बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर लेबनान पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू, बोले- युद्ध जारी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment