Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बरामद हुई डेड बॉडी:मौके पर पहुंची है फोरेंसिक और सर्विलांस टीम, एसपी ग्रामीण बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर में एक युवक सूरज प्रजापति 22 की सड़क के किनारे सरपट के झुरमुट में डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी बुढनपुर, एसपी ग्रामीण चिराग जैन नई घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंचकर एविडेंस कलेक्ट करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी ट्रैक किया जा रहे हैं। जिससे जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा हो सके। इस मामले में यह बात निकाल कर सामने आई कि मृतक सोमवार की रात्रि से लापता था और परिजन तलाश में जुटे थे। इसके साथ ही मामले की शिकायत थाने पर भी की गई थी पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम को भेजी गई डेड बॉडी इस बारे में एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के गले पर कटने के निशान हैं सभी तथ्यों की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कर्म का पता चल सकेगा हालांकि पुलिस, SOG और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदगी करने वालों को रोक शहर को बनाएंगे सुंदर:स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरु हुआ टोकोगे तो रोकोगे अभियान
    Next Article
    राजामंडी बाजार में चला बुलडोजर, फुटपाथ से हटाया कब्जा:नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, सामान समेटते नजर आए दुकानदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment