Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 91 स्कूलों में विशेष प्रशिक्षकों का चयन शुरू:आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, रिटायर्ड टीचरों को वॉलंटियर करने का मौका

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत जिले में चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए 91 विद्यालयों में विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा से फिर से जोड़ना है, जिन्होंने किसी कारणवश स्कूल छोड़ दिया है या अब तक विद्यालय नहीं पहुंच पाए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कल्पना देवी ने बताया कि 07 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का पहले विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें पढ़ाई में सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्य के लिए संबंधित विद्यालयों में सेवानिवृत्त अध्यापकों और स्वयंसेवकों (वॉलंटियर) को विशेष प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया जाएगा। बीएसए कल्पना देवी के अनुसार, जिन विद्यालयों में पांच या उससे अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन हुआ है, वहां विद्यालय स्तर पर गठित समिति के माध्यम से प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इसकी अवधि 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश और विद्यालयों की सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामपुर से प्राप्त की जा सकती है। विकास खंडवार पदों का विवरण इस प्रकार है: नगर क्षेत्र में 20, बिलासपुर में 03, सैदनगर में 17, स्वार में 15, चमरौआ में 08, मिलक में 12 और शाहबाद में 16 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार, जिले में कुल 91 विद्यालयों में 91 विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से स्कूल से दूर हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने में मदद मिलेगी और ड्रॉपआउट बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पिता का मर्डर करने वाले बेटे को उम्रकैद:नशे का विरोध करने पर सरिया-चाकू से किया था वार, मां-नाना भी घायल हुए थे
    Next Article
    दवा के रेट को लेकर हुआ झगड़ा:मेडिकल स्टोर संचालिका से मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment