Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में एडीजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की:नेताओं से लिया फीडबैक, अपराध पर नियंत्रण लगाने के दिए आदेश

    1 day ago

    1

    0

    अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा ने सोमवार को आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण-2026 किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इसके बाद राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्द ने एडीजी को सलामी दी। इसके बाद डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव और कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसके अलावा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एडीजी नवीन अरोड़ा ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने और लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से भी की मुलाकात समीक्षा बैठक के बाद एडीजी ने पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इसके साथ ही गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान एडीजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जिले में चलाए जा रहे पुलिस अभियानों की जानकारी साझा की। मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में एएसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के आईपीएस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चचेरे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:पत्नी की तहरीर पर FIR, तीन महिलाएं हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
    Next Article
    मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर का सामान लेकर लौट रहे थे, मुंडा पांडे क्षेत्र में झोड़ा गांव के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment