Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट:अलग-अलग जन्मतिथि वाले प्रमाणपत्र लगाए, आरोपी गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरदह थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया, जिनमें जन्मतिथि भी अलग-अलग दर्ज थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आई फर्जीवाड़े की बात बरदह थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार भारती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, रसूलपुर तुंगी निवासी मोहम्मद किरमान पुत्र लाल मोहम्मद ने दो अलग-अलग शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाया। इन प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। मामले की जांच में आरोप सही मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तलाश के बाद आरोपी गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर अंबुज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले पुलिस के मुताबिक, जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामलों का खुलासा हो चुका है। उन मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बावजूद फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के मामले सामने आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:लखनऊ में मुथूट फाइनेंस में गिरवीं रखकर लिया पैसा, स्कूटी और नकदी बरामद
    Next Article
    गोरखपुर में भोजपुरी संगम का सम्मान समारोह:प्रो. रामदरश राय हुए सम्मानित, नई पीढ़ी को जोड़ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment