Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गुमटी में बेची जा रही थी दवाएं:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, 20 तरह की दवाएं जब्त; दुकानदार भाग गया

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मेडिकल स्टोर और अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहानागंज और अतरौलिया क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानागंज के पास एसडीएम सदर, सीओ सदर और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यहां एक लोहे की गुमटी का शटर आधा खुला मिला, जिसके अंदर दवाएं रखी थी। मौके पर गुमटी का संचालक फरार मिला। वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम राम सेवक यादव बताया। पूछताछ में उसने बताया- गुमटी का संचालन संजय यादव करता है, जो मौके पर मौजूद नहीं था। टीम को गुमटी से करीब 20 प्रकार की दवाएं मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 8234 रुपए बताई गई। लाइसेंस मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अवैध रूप से एलोपैथिक दवाओं के क्रय-विक्रय और भंडारण के आरोप में संजय यादव के खिलाफ मौके पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। अतरौलिया में भी कार्रवाई, तीन गुमटियों से दवाएं जब्त इसके अलावा 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया के पास भी टीम ने छापेमारी की। अस्पताल की बाउंड्री से लगी तीन गुमटियों में दवाएं बेची जा रही थीं। टीम को आता देख आरोपी शटर खुला छोड़कर फरार हो गए। गुमटियों में मिली सभी दवाओं को एकत्र कर सील पैक किया गया और ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिठुली यादव, अश्वनी गौड़ और रामलौट यादव (निवासी सेनपुर, थाना अतरौलिया) अवैध रूप से दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेंहनगर में बिक रही थी एक्सपायर दवाएं मेंहनगर गोला बाजार में स्थित आयुष मेडिकल स्टोर पर भ्रमण के दौरान काफी मात्रा में एक्सपायर दवा पाई गई। एडिशनल सीएमओ डा. अलेन्द्र कुमार ने मेडिकल हाल को बन्द करा कर चाभी अपने कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही उचित कार्यवाही के लिए ड्रग्स विभाग को अवगत करा दिया गया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं पाई गई। मेंहनगर के सामने स्थित अंकित मेडिकल स्टोर ज़िसके प्रोपराईटर अमृतलाल यादव है, के यहां निरीक्षण के समय एक्सपायर , प्रतिबन्धित दवायें मिली। प्रोपराइटर द्वारा प्रतिबन्धित दवाओं का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रतिबन्धित दवाओं के बिकी से आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ उचित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड संग किया गैंगस्टर पति का मर्डर, पत्नी अरेस्ट:3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर घोंटा था गला, पहचान छिपाने के लिए रास्ते में बदले कपड़े
    Next Article
    Smriti Mandhana: पलक ने स्मृति मंधाना के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद... तो पलाश मुच्छल से पैचअप की खबरें होने लगी वायरल, क्या है सच्चाई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment