Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड संग किया गैंगस्टर पति का मर्डर, पत्नी अरेस्ट:3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर घोंटा था गला, पहचान छिपाने के लिए रास्ते में बदले कपड़े

    4 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी व गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की चकेरी में गला घोंटकर हत्या उसकी पत्नी आरती ने ही अपने प्रेमी सबलू खान उर्फ शफात के साथ मिलकर की थी। हत्या करने के बाद रातों–रात पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए हत्यारोपी पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले, इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे से 100 कदम दूर रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका प्रेमी फरार है। हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था मृतक एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मूलरूप से हमीरपुर गांधी नगर नई बस्ती कालपी चौराहा निवासी आशीष कुमार शर्मा हमीरपुर कोतवाली का गैंगस्टर था। वह हमीरपुर में हुए चर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी भी था। उसपर एनडीपीएस, छेड़खानी, मारपीट समेत चार मुकदमे दर्ज है। हत्यारोपी पत्नी आरती का कहना है कि आशीष लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह परेशान हो गई थी। वह एक साल से चकेरी में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। इस दौरान उसके प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले हमीरपुर के गांधी नगर नई बस्ती निवासी सबलू खान से हो गए थे। आरती ने पूछताछ के दौरान बताया कि पति की आएदिन की मारपीट से तंग आ चुकी थी, जब भी पति गांव आता, तो शराब पीकर पति के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद 15 दिन पहले उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और एक अप्रैल को कानपुर आकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। एडीसीपी ने बताया कि एक अप्रैल की रात आरती सबलू के साथ अपने पति के घर आई, जहां उसे बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कमरे में गई और फिर पति को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। करीब एक घंटे बाद नीचे उतरी। इसके बाद अपने प्रेमी सबलू को साथ ले गई, फिर नशे में धुत पति का का गला दबा दिया। पति के छटपटाने पर प्रेमी सबलू ने उसके सीने पर बैठकर हाथ पैर पकड़ लिए। आशीष की मौत के 40 मिनट बाद दोनों कमरे से बाहर निकले और पैदल नौबस्ता बाईपास की ओर निकल गए। नौबस्ता बाईपास के पास पहुंचने से पहले आरती ने झाड़ियों में सूट की जगह साड़ी पहनी और फिर घर चली गई। एडीसीपी ने बताया कि इस दौरान करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं फरार प्रेमी सबलू की तलाश की जा रही है। यह था पूरा प्रकरण मूलरूप से हमीरपुर के कालपी चौराहा निवासी 52 वर्षीय आशीष शर्मा राजमिस्त्री थे। वह अकेले चकेरी के पीएसी मोड़ मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था, जबकि पत्नी आरती शर्मा व दो बेटे लवकुश, छोटू व बेटी बेटू गांव में रहते है। आशीष की पत्नी ने आरती ने बताया था कि एक अप्रैल की शाम उसकी फोन पर पति से बातचीत हुई थी। जब उसने पति को शराब न पीने के लिए समझाया तो वह नाराज हो गए थे। इस पर कहासुनी के बाद फोन काट दिया था। 2 अप्रैल को काम से फ्री होकर उन्होंने सुबह करीब 10 बजे फोन किया तो नहीं उठा। सोचा सो रहे होंगे। एक घंटे बाद फिर कॉल किया, लेकिन फिर बात नहीं हो पाई। इसके बाद कई बार कॉल किया, मगर रिसीव नहीं हुई। दोपहर बाद आशीष के कमरे के सामने रहने वाले युवक दुर्गेश को फोन करके पूरी जानकारी दी और कहा कि जाकर आशीष से बात कराओ। जब वह कमरे पर गया तो दरवाजा पर बाहर से कुंडी लगी थी। इस पर खिड़की से झांककर देखा तो बिस्तर पर आशीष का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। यह था सिटी फॉरेस्ट कांड 16 अगस्त 2022 को हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट में एक युवती अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी, जहां 6 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दरिंदों ने युवती को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटा था, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने कन्हैया शर्मा उर्फ आशीष कुमार शर्मा, प्रीतम कश्यप और मोहम्मद फजल सहित अन्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया था। घटना के बाद पुलिस ने सिटी फॉरेस्ट के आसपास के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाया और इलाके में आने-जाने पर सख्ती बरती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे LPG सिलेंडर:KYC अधूरी होने से बुकिंग लटकी, लोग चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर
    Next Article
    आजमगढ़ में गुमटी में बेची जा रही थी दवाएं:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, 20 तरह की दवाएं जब्त; दुकानदार भाग गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment