Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हुई बारिश:तेज हवा चल रही, टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड,लोगों से सावधानी बरतने की अपील

    20 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट आई। लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि शहर के बाहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने पहले ही दी थी चेतावनी मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही प्रदेश के 69 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी। शुक्रवार सुबह से ही इसका असर दिखाई देने लगा। तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को चौंका दिया। मौसम में आए बदलाव के कारण जिले का तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली चमकने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कई क्षेत्रों की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा, क्योंकि बिजली न होने से समरसेबल और मोटरें नहीं चल सकीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा बारिश के कारण लोगों को नौतपा की झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव का असर बना रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवरेजी नहर पुल की रेलिंग टूटी:राहगीरों के लिए बढ़ा दुर्घटना का खतरा, ग्रामीण आक्रोशित
    Next Article
    अम्बेडकर नगर में आकाशीय बिजली गिरी:एक युवक और भैंस की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment