Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हुई बारिश:टेम्प्रेचर 28°C, तेज हवा चल रही, 5 मई से बदलेगा मौसम

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बदल रहे मौसम में जिस तरह से भीषण गर्मी के बाद बारिश शुरू हुई। ऐसे में मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार को जिले का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में मौसम में लगातार परिवर्तन होता रहेगा वहीं चल रही तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। तेज हवाओं के साथ हो रही है बारिश आजमगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ऐसे में पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का खतरा है। 2 दिन पूर्व जिले में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने से दो गायों के साथ-साथ एक किशोरी की भी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के कारण बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई थी। ऐसे में रविवार को भी जिस तरह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है इस तरह का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले जहर दिया, फिर ईंट से कूचकर कर की हत्या:अम्बेडकरनगर में मां बेटों की हत्या के बाद बालकनी से कूदकर भागी, पति ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी
    Next Article
    गोरखपुर में कुल 41 केंद्रों पर होगी NEET परीक्षा:दोपहर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, प्रशासन पूरी तरह तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment