Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले जहर दिया, फिर ईंट से कूचकर कर की हत्या:अम्बेडकरनगर में मां बेटों की हत्या के बाद बालकनी से कूदकर भागी, पति ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या करने वाली मा वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस आरोपी मां की तलाश में जुटी है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि महिला अपने पति की दूसरी शादी से बहुत परेशान थी। महिला का पति दुबई में रहता है और वहीं पर उसने एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली। इस वजह से महिला काफी परेशान रहती थी। वहीं जांच में पता चला कि महिला ने बच्चों को मारने से पहले उन्हें जहर दिया, ताकि वो सभी बेहोश हो जाएं और उसे मारने में आसानी हो। जहर देने के बाद महिला ने ईंट और हथौड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद सीढ़ियों से कूदकर महिला भाग गई। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसपी प्राची सिंह के अनुसार, पति के दूसरी शादी करने के बाद से पहली पत्नी की उससे अनबन चल रही थी। वह चार साल से घर नहीं लौटा था। इसी तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चार बच्चों के साथ रहती थी महिला महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी। बच्चों से बात न होने पर पिता ने भाभी को किया फोन पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे सबसे पहले दूधवाला गासिया के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह लौट गया। दोपहर तक बच्चों से फोन पर संपर्क न होने पर नियाज ने शहजादपुर निवासी भाभी बकीतुनिशा से पता करने को कहा। इस पर भाभी ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर तीन बजे पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद था। पुलिस पहली मंजिल की बालकनी पर चढ़कर घर में दाखिल हुई। पहली मंजिल के कमरे में तखत पर बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया, एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस को घर से एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों शवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बेरहमी से कत्ल... ईंट व हथौड़े से सिर पर किए वार एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कमरे की दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे। बच्चों के उल्टी करने के भी निशान मिले हैं। शक है कि हत्या से पहले खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद बेरहमी से हत्या की गई। बच्चों के सिर पर ईंट व हथौड़े से प्रहार किए जाने की आशंका है। हालांकि कमरे से ऐसा कुछ नहीं मिला है। मायके पक्ष के लोग हिरासत में अंबेडकरनगर के भीटी के सम्मनपुर छितैनिया में गासिया के मायके में देर शाम पुलिस ने दबिश देकर उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। उन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गासिया के पिता मोहम्मद फैजान की तीन औलाद हैं। नियाज उनकी सगी बहन का बेटा था। इसी से उन्होंने बेटी गासिया का निकाह किया था। पुलिस से हुई बातचीत में नियाज ने अपनी पत्नी गासिया के सीधे-साधे होने की बात कही है। खून व टूटी चूड़ियों के लिए नमूने अकबरपुर के मीरानपुर के जिस मकान के अंदर चार शव मिले हैं, उसके मुख्य दरवाजे से करीब आठ फीट ऊंचाई पर बालकनी है। इसी बालकनी से महिला के कूदकर भागने की आशंका है। नीचे खून के निशान व महिला की टूटी चूड़ियों के टुकड़े भी बिखरे मिले। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। नियाज के बड़े भाई की तहरीर पर FIR दर्ज हत्या के बाद देर शाम नियाज के भाई व बच्चों के बड़े पिता सलीम ने आरोपी गासिया खातून के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बच्चों को पहले विषाक्त पदार्थ खिलाया गया, फिर उनकी हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आ रहा है कि महिला ने ही अपने चार बच्चों की हत्या की और फिर बालकनी से कूदकर फरार हो गई। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। — प्राची सिंह, एसपी ये सवाल भी उठ रहे हत्या से पहले जहरीला पदार्थ खिलाया तो बचा खाना कहां गया? बर्तन साफ मिले। महिला किसकी मदद से बालकनी से कूदकर भागी? मां का अपने ही बच्चों की निर्मम हत्या करना लोगों के गले नहीं उतर रहा। किसी और का भी हाथ होने की चर्चा है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां ने ईंट से कूचकर 4 बच्चों को मार डाला:अम्बेडकरनगर में बालकनी से कूदकर भागी, खून से लथपथ बिस्तर पर मिले शव अम्बेडकरनगर में एक मां ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई। वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव पड़ा था। महिला का पति चार साल से सऊदी में रहता है। तब से वह घर नहीं आया। उसने वहां एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली है। जिसके चलते महिला तनाव में थी। घटना दोपहर 3 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कशिश हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, एनबीडब्ल्यू जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में हुई बारिश:टेम्प्रेचर 28°C, तेज हवा चल रही, 5 मई से बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment