Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया के घर कराई गई मुनादी:2 करोड़ 87 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप, मुख्य आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

    6 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के थाना कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर भू माफिया अभियुक्त कृष्ण चंद्र राय गिरोह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नक्शा और फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे दो करोड़ 87 लाख की ठगी करने वाले आरोपियों के घर पर मुनादी कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम उपस्थित रही। इस संगठित गिरोह के मुख्य आयुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है जबकि कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में लगातार पुलिस की टीम छापेमारी कर रही थी। इसी मामले में कोर्ट के निर्देश पर यह करवाई की गई है। जिले की पुलिस ने आम जनता से अपील की कि यदि इन अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए। इस मामले में संगम राय उर्फ कुंदन राय सहित कई आरोपी फरार चल रहे हैं। अभियुक्त संगम रायपुर तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि रेनू राय पर भी तीन इसके साथ ही कि चंद्र राय पर 14 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई आरोपी चल रहे हैं फरार इस मामले में कई आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में लगातार पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपियों ने न्यायालय में आज समर्पण नहीं किया तो इन सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलवल में यूपी का शराब तस्कर अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, 21 पेटी और गाड़ी जब्त, सीआईए ने की कार्रवाई
    Next Article
    सहारनपुर के तीतरों में लगाया कथित ब्लड डोनेशन कैंप:सर्टिफिकेट का लालच देकर बुलाए गए थे डोनर, पूछताछ करने पर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment