Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 7,700 से ज्यादा गौ-आश्रय स्थल:गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष सोनभद्र पहुंचे, जिले में 2,814 गोवंश संरक्षित

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार गौ सेवा को सुशासन का आधार मानते हुए निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विभिन्न योजनाओं से न केवल गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 7,700 से अधिक गौ-आश्रय स्थल संचालित हैं। इन स्थलों पर 16 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जा रहा है। इन आश्रय स्थलों पर गोवंश के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सरकार द्वारा प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरण-पोषण की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (डीबीटी) के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। गौशालाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 5,446 से अधिक स्थलों पर 7,592 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी करते हैं। "मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना" के तहत अब तक 1,67,065 गोवंश को गोपालकों को सौंपा गया है। इससे लोगों की भागीदारी बढ़ी है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।जनपद सोनभद्र में भी गौ संरक्षण को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। यहां 8 गौ-आश्रय स्थलों में 2,814 गोवंश संरक्षित हैं, जबकि 368 गोपालकों ने 1,057 गोवंश को अपनाकर योजना को सफल बनाने में योगदान दिया है। उपाध्यक्ष ने "नंद बाबा गौशाला योजना" का भी जिक्र किया, जिसके अंतर्गत लोगों की भागीदारी बढ़ी है और कई लाभार्थियों ने डेयरी संचालन शुरू किया है।अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें और कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।सरकार का उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संतुलन को मजबूत करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:3 IPS के ट्रांसफर, विधायक से विवाद के बाद प्राची सिंह को अंबेडकर नगर का एसपी बनाया गया
    Next Article
    फैशन टीवी के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला:200 से ज्यादा कारोबारी को बनाया शिकार, लखनऊ में जुटे व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment