Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जमीनी रंजिश में घर में घुसकर हमला:2 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद; 2 फरार

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता हीरा देवी ने बरदह थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में परिवार के लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मामले में चार लोगों हिंदू राजभर, रामनयन राजभर, शकुंतला और विशाल राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपी जौनपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। दो आरोपी गिरफ्तार मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए हिंदू राजभर और रामनारायण राजभर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आग लगने से दो ऑटो जलकर खाक:प्लाट में खड़े थे 4 वाहन, गेट का ताला काटकर अंदर घुसी फायर ब्रिगेड
    Next Article
    मिल्कीपुर फूड इंस्पेक्टर ने की अवैध वसूली:दुकानदारों से पैसे लेने की शिकायत, प्रशासन ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment