Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर फूड इंस्पेक्टर ने की अवैध वसूली:दुकानदारों से पैसे लेने की शिकायत, प्रशासन ने जांच शुरू की

    15 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में छोटे दुकानदारों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फूड इंस्पेक्टर विवेक मौर्य पर आरोप है कि वे क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को विभागीय कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूल रहे हैं। इस संबंध में मसेढ़ा गांव निवासी नरसिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, रमेश नगर बड़ी नहर के पास चाय की दुकान चलाने वाले मेराज खान के यहां करीब एक सप्ताह पहले फूड इंस्पेक्टर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने दुकानदार को धमकाया, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए और तहसील में मिलने को कहा। बाद में दुकान के रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के नाम पर 2000 रुपये वसूल लिए गए, लेकिन केवल 100 रुपये की रसीद दी गई। पीड़ित का कहना है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर एक पन्ने का प्रमाण पत्र दे दिया गया, जबकि पूरी फीस और प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई। दावा किया जा रहा है कि यह अकेला मामला नहीं है। क्षेत्र में छप्पर और टिन शेड में दुकान चलाने वाले दर्जनों छोटे व्यापारियों से 2000 से 2500 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर नमूना जांच और कार्रवाई का भय दिखाकर रकम मांगते हैं। खाद्य आयुक्त अयोध्या मानिकचंद सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्य की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जमीनी रंजिश में घर में घुसकर हमला:2 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद; 2 फरार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत:बडकली कट के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment