Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों को किया गया हाउस अरेस्ट:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रोका

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत विधानसभा का घेराव करने जा रहे बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रोक दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बस से लेकर लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के इस काफिले को रोक कर उन्हें वापस कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना का कहना है कि जिस तरह से सरकार दमनकारी नीति अपना रही है निश्चित रूप से दुखद है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। राम अवध यादव को किया गया घर पर ही नजर बंद वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राम अवध यादव को थाने की पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र में उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। कांग्रेस पदाधिकारी राम अवध यादव का कहना है कि निश्चित रूप से जिस तरह से सरकार दमनकारी नीति अपना रही है यह दुखद है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम लोग लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रहे थे। पर जिला प्रशासन ने हमें घर में ही नजर बंद कर दिया यह डरी हुई सरकार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदलते मौसम का बच्चों पर असर, बीमारी बढ़ी:चाइल्ड ओपीडी में बढ़ें पेशेंट, डॉक्टर बोले- लापरवाही से हो रही दिक्कत
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में सीबीएसई परीक्षा शुरू:8428 परीक्षार्थी 9 केंद्रों पर दे रहे एग्जाम, कड़ी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment