Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक ने की आत्महत्या:प्रेमिका के फोन बंद करने से था नाराज, बात करते समय हुआ था झगड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। सोमवार रात प्रेमिका द्वारा फोन बंद कर देने से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान लक्खीपुरा गली नंबर 23 निवासी 21 वर्षीय शहवेज पुत्र जावेद के रूप में हुई है। वह पास में ही असलम के यहां पावरलूम चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, शहवेज का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात वह अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रेमिका ने अपना फोन बंद कर लिया। प्रेमिका के फोन बंद करने से नाराज होकर शहवेज अपने मकान की निचली मंजिल में गया। वहां उसने गाटर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन:पीएम मोदी से की कानून समाप्त करने की मांग ,कहा काला कानून वापस नहीं लिया तो भाजपा को नहीं देंगे वोट
    Next Article
    बलिया में उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन:व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने, पारदर्शिता की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment