Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में किशोर की मौत पर हंगामा:चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, समझाने पर हटे

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय और क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन किशोर के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। यह हादसा शुक्रवार को सठियाव सर्विस लेन के पास दामोदरपुर के नजदीक हुआ था। अर्टिगा कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर वहां से निकल गया, जबकि अर्टिगा चालक घायल किशोर को अपनी कार से इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। हादसे में मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी शिवा पटवा (16) की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का विपक्ष पर पलटवार:'जय श्री राम' के नारे पर बोले- हम दोगुने उत्साह से लगाएंगे, बुद्धि और शक्ति बढ़ती है
    Next Article
    सामूहिक विवाह में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीन:लोगों ने चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ा, 8 चेन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment