Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा बढ़ी:सोनभद्र के व्यापारियों ने सरकार का आभार जताया, मिठाई बांटी

    1 hour ago

    1

    0

    भारत सरकार ने फूड सेफ्टी पंजीकरण की सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी है। साथ ही, पंजीकरण और लाइसेंस को आजीवन वैध कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर सरकार का आभार व्यक्त किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह कदम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए उठाया गया है। व्यापारियों का कहना था कि फूड लाइसेंस को 'वन टाइम' किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़, कागजी कार्यवाही और विभागीय चक्करों से मुक्ति मिल सके। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल लंबे समय से फूड लाइसेंस को एक बार में जारी करने की मांग कर रहा था। उनका मानना है कि इस निर्णय से व्यापारियों को भारी भरकम जुर्माने और अनावश्यक परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से व्यापार को बढ़ावा देगा और इससे व्यापारियों में खुशी की लहर है।व्यापारियों ने सरकार के इस ऐतिहासिक कदम के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। स्वर्ण जंयती चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, लालू उमेश केशरी और बबलू केशरी सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़:जीआरपी और आरपीएफ रही तैनात, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे अभ्यर्थी
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,38,522 मामले निपटाए गए:परिवार न्यायालय में 21 दंपत्तियों का आपसी समझौता कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment