Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या:आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में लाठी डंडे से पीट कर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली निवासी रोशन 26 पुत्र राम निहोर की इस हादसे में मौ हो गई। मृतक रोशन दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है इस मामले में मिटक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। देर रात मिली थी सूचना गुरुवार की शाम रोशन अपनी मां से बाजार में लौंगलता खाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 9 बजे उसके चचेरे भाई को फोन पर सूचना मिली कि रोशन पियारिया धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीमनगरी में 55.87 लाख से रोशन होगी शहर की सड़कें:350 से अधिक लाइट-पोल लगेंगे, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जा रहा जोर
    Next Article
    गोरखपुर के थाने में युवती ने खाया जहर:29 अप्रैल को होनी है शादी, प्रेमी के साथ रहना चाहती है; हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment