Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के थाने में युवती ने खाया जहर:29 अप्रैल को होनी है शादी, प्रेमी के साथ रहना चाहती है; हालत गंभीर

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के पिपराइच थाने में एक 22 साल की युवती ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। युवती की 29 अप्रैल को शादी होनी है। लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। घरवाले प्रेमी से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए थाने जाकर युवती ने जान देने की कोशिश की। पिपराइच पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अब जानिए पूरा मामला… पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली युवती का 19 अप्रैल को शादी तय थी। इस शादी से वह खुश नहीं थी। परिजनों ने बताया कि अचानक 8 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे बिना बताए वह कहीं चली गई। इधर उधर ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली। तब परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पिपराइच इलाके के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ लड़की भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। 9 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवक के घर पहुंची। आरोपी युवक घर पर ही मिला। जिसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने कहा कि वह लड़की को नहीं भगाया है। खुद थाने आई युवती, किया हंगामा पुलिस के मुताबिक, लापता युवती की तलाश चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर के समय लापता युवती खुद ही थाने आ गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों के सामने ही युवती ने कहा कि तय की हुई शादी वह नहीं करना चाहती है। इसलिए वह खुद ही घर छोड़कर चली गई थी। उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा था। युवती ने परिजनों के सामने ही कहा कि वह किसी भी हाल में शादी अपने प्रेमी से ही करेगी। यह कहते हुए हंगामा करने लगी। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। तब थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने आईजीआरएस देखने वाली महिला कांस्टेबल को बुलाकर पीड़िता का बयान लेने का निर्देश दिया। महिला कांस्टेबल युवती को लेकर सीसीटीएनएस रूम में बयान लेने के लिए लेकर गई। तभी दोपहर करीब 1 बजे युवती अपने पास रखी एक पारदर्शी शीशी में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद वह उल्टी करती हुई बाहर भागी। जहां उसके परिजनों ने उसे सम्भाला। पुलिस ने तत्काल पहले सीएचसी पिपराइच भिजवाया। जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि युवती का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। वर्तमान में लड़की की स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या:आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें
    Next Article
    पीलीभीत के देवीपुरा में लगी भीषण आग:तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का सामान हुआ खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment