Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मंडई बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:जमकर हुई गालीगलौज, 10 आरोपियों के खिलाफ FIR

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में मंडई बनाने को लेकर हुए विवाद में जमकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित चंद्रभान ने सिधारी थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर 10 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की इच्छा में शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले चन्द्रमान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारे घर के सामने हमारी सहन में मण्डई बाप-दादा के जमाने से है। जो आंधी आने के कारण रात में गिर गयी। तो हमारे परिवार के चाचा के लड़के अच्छेलाल पुत्र राजहित दिन में मण्डई बना रहे थे। तभी विपक्षीगण देवी प्रसाद, रामपलट, मुन्ना प्रसाद व सुशील पुत्रगण हरीलाल और रजनीश, अविनाश, अभिषेक पुत्रगण देवी प्रसाद एवं आशीष पुत्र रामपलट व राजवीर पुत्र मुन्ना, मोहन पुत्र दिनेश आकर मण्डई बनाने से रोकने लगे तो विवाद बढ़ने पर 112 नं पर डायल किया तो काम रुक गया।सभी लोग चले गये। पुनः विपक्षीगण आज सायं 5 बजे के लगभग लोहे की रड, फावड़ा, डण्डा एवं ईंट, पत्थर लेकर हमारे घर में घुसकर माँ-बहन की भ‌द्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि आज हम लोग तुम्हारे घर वालों को जान से मार देंगे। यह कहते हुए हमारे चाचा के लड़के अच्छेलाल पुत्र राजहित व ढुक्कू व पिंटू पुत्रगण अच्छेलाल, सन्नो पुत्री अच्छेलाल व संध्या पुत्री श्रीराम व जयप्रकाश पुत्र राजहित को मार-पीट कर काफी गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोगों के आने पर जान-माल की धमकी देते हुए भागने लगे। अच्छेलाल द्वारा 112 नम्बर पर फिर डायल किया गया तो मोबाईल भी विपक्षी तोड़ कर भाग गये। पुलिस के आने पर हमारे परिवार के लोगों को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। विपक्षीगण के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन से विवाद के बाद युवती ने किया सुसाइड:मेरठ में परतापुर के सोलाना गांव में 20 वर्षीय किशहत ने फांसी लगाई
    Next Article
    सोनभद्र में अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर श्रमदान:भाजपा पदाधिकारियों, ग्रामीणों ने पार्क साफ कर दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment