Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जयंती पर प्रभात फेरी निकलेगी:समिति की बैठक में निर्णय, लालजी मंदिर से शुरू होकर वहीं होगा समापन

    2 hours ago

    1

    0

    परशुराम सेवा समिति ने आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नगर के मोहल्ला मेमारान स्थित संरक्षक डॉ. सुभाष कौशिक के आवास पर आयोजित एक बैठक में लिया गया। प्रभात फेरी मोहल्ला मेमारान स्थित लालजी मंदिर से शुरू होगी। यह नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर पुनः लालजी मंदिर पर ही समाप्त होगी। फेरी के समापन के बाद भगवान परशुराम जयंती समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में संरक्षक डॉ. सुभाष कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, साहस और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और जागरूकता लाई जा सकती है। गप्पी पंडित ने ब्राह्मण समाज से संगठित होने और अपने संस्कारों व परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह के बाद भईपुर दोराहा पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है। इस बैठक में नरेंद्र पाठक, अजय कौशिक, गप्पी पंडित, रोहित पाठक, प्रवीन शर्मा, शैंकी पाठक, गौरव पंडित, दिशु पंडित, सोनू पंडित, राजीव पंडित, कपिल शर्मा, हिमांशु त्यागी, सुरेश कौशिक, ब्रह्मपाल शर्मा, अमृत शर्मा और अजय शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:खेत में खाना देने जा रही 60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, चालक की तलाश जारी
    Next Article
    'BJP बाबा साहब को मानती है, उनके विचारों को नहीं':लखनऊ में पल्लवी पटेल ने दी श्रद्धाजंलि, बोलीं- संविधान बचाने की जरूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment