Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर:100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों ने कराया पंजीकरण, 12 अप्रैल को किया जाएगा वितरण

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चतुर्थ निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक आशीष खंडेलिया ने बताया कि शिविर के माध्यम से सबसे अधिक दिव्यांग भाई बहनों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए रजिस्टर्ड किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद जिस भी किसी भाई-बहन को दिक्कत है उसे कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है, ऐसे में आज आए सभी लोगों के नाप लिए गए और 12 अप्रैल को इसका वितरण किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया कि सभी दिव्यांग भाई बहनों के अंगों का नाप लेकर कार्यशाला में निर्माण हो रहा है। बिहार और देवरिया के लोग भी हुए शामिल शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया- इस कार्यक्रम में बिहार और देवरिया से भी बड़ी संख्या में लोग आए। जिनमें नाप लिए गए और 12 अप्रैल को इन सभी लोगों को अंग लगाए जाएंगे। अभियान का मुख्य मकसद ज्यादा से ज्यादा सामाजिक सरोकार करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर प्रत्यूष डालमिया, संजय डालमिया, अशोक रूंगटा अभय नाथ जालान सौरभ डालमिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में व्यापारियों के साथ पुलिस कमिश्नर की बैठक:ट्रैफिक, सुरक्षा और अतिक्रमण पर मंथन, बड़ा चौराहा और विजय नगर में लगेगी पिकेट
    Next Article
    कानपुर में अंबेडकर जयंती को लेकर की तैयारी:BSP ऑफिस में पदाधिकारियों ने की बैठक, कार्यकर्ता 14 अप्रैल को लखनऊ जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment