Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी बैठक:बायोमेट्रिक करने वाले कर्मियों की सूची लेकर उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की चर्चा हुई। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने और शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक के बाद सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं करें। कंट्रोल रूम में समय से लगाए जाएं सीसीटीवी डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट 14 और 15 मार्च को प्रत्येक पाली के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नोडल अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सहायक नोडल अधिकारी की देखरेख में सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे कोषागार से प्रश्नपत्र व गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा संपन्न होने के बाद सुरक्षित रूप से वापस जमा कराएंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने नामित एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम में समय से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही बायोमेट्रिक करने वाले कर्मियों की सूची उपलब्ध कराकर उनका पुलिस सत्यापन कराया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में पूरी सतर्कता बरतें और अभ्यर्थियों की सघन जांच करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाड़ी देशों के खिलाफ क्या है ईरान का Water Weapon?
    Next Article
    गलती से कर्मचारी की मौत पर राज्य उत्तरदायी : हाईकोर्ट:मुआवजे की याचिका स्वीकार, राज्य उनके ‘जीवन’ के लिए जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment