Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को पीटा:जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र से मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी राजू यादव (32 वर्ष), पुत्र भूपेन्द्र कुमार यादव ने गांव के ही दो लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में राजू यादव के गांव के दीपक यादव उर्फ बबली (पुत्र चन्द्रदेव यादव) और अमित यादव (पुत्र श्यामनरायन यादव) का हरेंद्र कुमार निवासी हरवंशपुर के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी विवाद को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार निशाना बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि पहली घटना 5 अप्रैल 2026 को हुई, जब आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:30 बजे फिर से दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारा-पीटा। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसने बताया कि 8 अप्रैल की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। अस्पताल में कराया इलाज राजू यादव ने बताया कि उसने सदर अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसकी रिपोर्ट भी उसने शिकायत के साथ संलग्न की है। उसका आरोप है कि दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं और बिना लाइसेंस के ऊंचे ब्याज पर पैसे का लेन-देन भी करते हैं। लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार काफी भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्रवाल मार्केट की 18 दुकानों को खाली करने का नोटिस:बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5 मई तक बेदखली की चेतावनी दी।
    Next Article
    विकासनगर में 250 झुग्गीवालों को मिलना था फ्लैट:3 साल में सिर्फ सर्वे हो सका, PWD से सूडा को हैंडओवर नहीं हुई जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment