Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकासनगर में 250 झुग्गीवालों को मिलना था फ्लैट:3 साल में सिर्फ सर्वे हो सका, PWD से सूडा को हैंडओवर नहीं हुई जमीन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विकासनगर में 15 अप्रैल को भीषण आग लगने से 250 झुग्गियां जल गई थीं। 2 सगी बहनों की जलकर मौत हो गई थी। जिस जमीन पर झुग्गियां बनी थीं, वह लोक निर्माण विभाग (PWD) की है। 2023 में इस जमीन पर झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए फ्लैट बनाने की योजना बनाई। इसकी जिम्मेदारी राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) को दी गई। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर फ्लैट बनाने के लिए सूडा ने 2024 में यहां पर सर्वे भी कराया। 2025 में कैंप लगाकर झुग्गी में रहने वाले लोगों के डॉक्यूमेंट लिए गए। PWD से सूडा को जमीन हैंडओवर नहीं हो पाई। PPP मॉडल पर फ्लैट्स बनाने में बिल्डरों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस वजह से यह योजना अटक गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 55 साल पहले आई थी विकासनगर योजना आवास विकास परिषद ने विकासनगर का डेवलपमेंट किया था। 1970 में योजना आई थी। इसे सेक्टर में बांटकर आवासीय-कॉमर्शियल प्लॉट, सड़कें, पार्क और सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान, अस्पताल बनाए गए। यहां के सेक्टरों में करीब 10 लाख आबादी रहती है। आवास विकास ने PWD को दी थी जमीन विकासनगर में मिनी स्टेडियम के पास खाली पड़े 1 हेक्टेयर जमीन में लोग झुग्गियां बनाकर रहते थे। यह जमीन सीतापुर रोड के किनारे है। आवास विकास परिषद ने इसे PWD को वेयरहाउस बनाने के लिए दिया था। PWD ने इस पर वेयरहाउस नहीं बनाया। जमीन सालों तक खाली पड़ी रही। 2023 में इस जमीन पर गरीबों के लिए PPP मॉडल पर फ्लैट बनाने की योजना बनी। इसके लिए 2024 में आवास विकास परिषद, PWD और सूडा की टीम ने इस जगह सर्वे किया। करीब 1 साल बाद 2025 में जमीन के पास मिनी स्टेडियम में सूडा ने कैंप लगाया। इस जमीन पर झुग्गी बनाकर रहने वाले परिवारों के डॉक्यूमेंट लिए। उन्हें बताया कि इस जमीन पर फ्लैट बनाए जाएंगे। फ्लैट उन लोगों को दिए जाएंगे। विभागीय सूत्रों की मानें तो PPP मॉडल पर फ्लैट बनाकर झुग्गीवालों को देने के बाद लागत न निकलने की संभावना पर प्राइवेट बिल्डरों ने इस योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस वजह से यह योजना अटक गई। 30 साल से खाली जमीन पर झुग्गियां बनाकर रह रहे थे लोग स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खाली जमीन पर करीब 30 सालों से लोग झुग्गी बनाकर रह रहे थे। शुरूआत एक झुग्गी से हुई थी। बाद में बढ़कर 250 से अधिक झुग्गियां हो गईं। लोग झुग्गियां बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। झुग्गियों में ही किराना स्टोर की दुकान खोल ली। कई लोगों ने झुग्गियों को गोदाम भी बना लिया। झुग्गी में रहने वाली कुसुम ने बताया कि 2025 में मिनी स्टेडियम में कैंप लगा था। हम सबके नाम और अन्य जानकारी ली गई थी। अफसरों ने कहा था कि 2026-2027 तक सबको फ्लैट मिल जाएगा। यह सरकारी जमीन है। आप लोग जगह खाली कर दो। अब पढ़िए अधिकारियों ने जो बताया… PWD के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया- जमीन को कई साल पहले ही आवासीय योजना के लिए सूडा को दिया जा चुका है। यहां गरीबों के लिए आवास बनाए जाने थे। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया- यह पुरानी योजना है। सर्वे हुआ था, लेकिन जमीन को लेकर विवाद रहा। फिलहाल की स्थिति हमको पता नहीं है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- ‘लखनऊ अग्निकांड पर डीएम और नगर निगम जवाब दें’ : हाईकोर्ट ने पूछा- 20 साल से PWD की जमीन पर अतिक्रमण कर कैसे बसे लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी के विकासनगर जलीं 250 झोपड़ियों के मामले में अहम सवाल किया है। शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी और नगर निगम को 30 मई तक विस्तृत जवाबी शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। CMO और मुख्य अग्निशमन अधिकारी से भी शपथपत्र मांगा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को पीटा:जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    परशुराम जन्मोत्सव पर कानपुर देहात में आयोजन:पुखरायां में 51, बरौर में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment