Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट:पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में घर के सामने रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित शीला देवी पत्नी रमेश नहीं आरोप लगाया कि घर के सामने रास्ते पर दीवार जोड़ने को लेकर विपक्षी बृजेश, बेचन, राजकुमार, सत्यम, अनिल के द्वारा मुझे और मेरी बहू को ईंट पत्थर से मार कर घायल कर दिया। इसके साथ ही जमकर गाली गलौज की घटना के साथ ही जान से मारने की धमकी दी और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के हमले में हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे इलाज के बाद इस मामले की शिकायत दर्ज करा रही हूं। पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा पीड़िता की तहरीर पर इस मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में ब्रजेश, बेचन, राजकुमार, सत्यम और अनिल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना नियम सेवानिवृत्ति लाभ का हक नहीं -हाईकोर्ट:विश्वविद्यालय के पत्राचार संस्थान की निदेशक की याचिका खारिज
    Next Article
    रावतपुर में रिटायर्ड दंपत्ति के घर 40 लाख की चोरी:सूने घर को बनाया निशाना, होली मनाने बेटी के घर लखनऊ गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment